फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों को दिलाई नशा नहीं करने की शपथ

Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
नशा न करने की शपथ लेते अ​धिकारी व एनसीसी कैडेट। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज में नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में एनसीसी हरियाणा 14 बटालियन के शिविर में एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। नशा मुक्ति कार्यक्रम कर्नल जरनैल सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 500 से अधिक कैडेट ने भाग लिया।
ब्यूरो से उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने प्रतिबंधित नशा अफीम, चरस, भांग, कोकीन, ब्राउन शुगर, हेरोइन, स्मैक, चिट्टा, नशे की गोलियां इत्यादि के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसकी खरीद व बिक्री कानून अपराध है। यह पदार्थ मनुष्य के मस्तिष्क और शरीर को खोखला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके सेवन से युवा समय से पहले अपनी जान गवां रहे हैं। सरकार की ओर से तम्बाकू पान मसाला और गुटखा भी प्रतिबंधित किया है। प्रदेश में हर महीने करीब 2,916 नए कैंसर से पीड़ित सामने आते हैं और सालाना यह संख्या लगभग 35,000 हो जाती है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें