फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला वर्ग में चेन्नई और पुरुष में असम अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के इंडोर स्टेडियम में एचसीएल फाउंडेशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय एसएफसी वॉलीबॉल लीग 2025–26 में पुरुष वर्ग में असम और महिला वर्ग में चेन्नई ने ट्रॉफी पर कब्जा किया। लीग में चेन्नई, बेंगलुरु, नागपुर, नोएडा, लखनऊ, विजयवाड़ा, असम आदि राज्यों से टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता में शुक्रवार को महिला वर्ग में चेन्नई व नागपुर और पुरुष वर्ग में नागपुर की टीम के बीच फाइनल खेले गए। महिला वर्ग में चेन्नई ने नागपुर और पुरुष वर्ग में असम ने नागपुर को पराजित किया। जीबीयू के खेल अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि एसएफसी वॉलीबॉल लीग की विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस लीग का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें