ग्रेटर नोएडा। हिंदी दिवस के अवसर पर समसारा विद्यालय में हिंदी की अहमियत बताते हुए कक्षा एक से पांचवी तक के छात्रों के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, कविता वाचन आदि गतिविधियों को आयोजित किया गया। छात्रों ने हिंदी के महत्व को समझा। समसारा विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को अपनी राजभाषा को समझने और उसकी महत्ता से अवगत होने के लिए सभी को प्रेरित किया। ब्यूरो