नोएडा। सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस रोड सेफ्टी सेल की ओर से आयोजित रोड सेफ्टी अवेयरनेस ड्रिल में हिस्सा लिया। छात्रों ने रोड सेफ्टी एंबेसडर के रूप में यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त की और ट्रैफिक प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव लिया। एचओडी स्पोर्ट्स हिमांशी और अध्यापक सौरभ राय के नेतृत्व में छात्रों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर चौराहों पर लोगों को जागरूक किया। ब्यूरो