ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी राहुल के रूप में हुई है। गुरुग्राम निवासी मुकेश कुमार कैब चालक हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह अपनी कार से नॉलेज पार्क आए थे। वह अपनी गाड़ी सर्विस लेन पर खड़ी कर आराम कर रहे थे। तभी एक चोर ने कार से उनका मोबाइल फोन चुरा लिया और भागने लगा। शोर मचाने आसपास मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो