फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाने की खराब गुणवत्ता के विरोध में छात्र ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित स्टैंजा लिविंग हॉस्टल के बच्चों ने खराब गुणवत्ता का खाना देने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। उनका आरोप है कि पैसा देने के बाद भी उन्हें समय से न तो खाना मिलता है और न ही खाने की गुणवत्ता अच्छी होती है। आए दिन खाने में कुछ न कुछ निकलता रहता है। इस कारण कई छात्र बीमार पड़ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक कुछ भी सुधार नहीं हुआ है। छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया है। उन्होंने नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें उच्च गुणवत्ता का खाना नहीं मिलेगा तब तक वे इसी तरह रोज विरोध जताते रहेंगे। नालेज पार्क थाना प्रभारी का कहना है कि खाना खत्म हो गया था। इस कारण छात्र नाराज थे। सूचना मिलते ही खाना बनवाया गया और छात्रों ने हॉस्टल पहुंच कर खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें