नोएडा। इंडियन कुलिनरी इंस्टीट्यूट के छात्रों ने पिछले दिनों इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित बायोफैक इंडिया में मिलेट्स और ऑर्गेनिक फूड पर आधारित उत्पादों का स्टॉल लगाया। प्रमुख ऑर्गेनिक, नेचुरल और मिलेट्स उद्योग से जुड़े इस व्यापार मेले में छात्रों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शेफ मोहित गौर और शेफ अमन के मार्गदर्शन में मिलेट्स और ऑर्गेनिक सामग्री से तैयार विभिन्न व्यंजन व उत्पाद प्रदर्शित किए। छात्रों ने मोटे अनाज के उपयोग से तैयार किए गए पौष्टिक और स्वादिष्ट उत्पादों के जरिये पारंपरिक खाद्य सामग्री को आधुनिक रूप देने का प्रयास किया। कार्यक्रम में ऑर्गेनिक फूड, मिलेट्स, मसाले, अनाज, नेचुरल पर्सनल केयर और टिकाऊ कृषि उत्पादों पर आधारित कंपनियों ने हिस्सा लिया था। ब्यूरो