फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिरंगा गौरव यात्रा के जरिये दिया देशभक्ति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा गौरव यात्रा रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने तिरंगा ध्वज, देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, स्वतंत्रता संग्राम व हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित पोस्टर व स्लोगन लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर अनीता मिश्रा ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता, गौरव, त्याग, शांति व वीरता का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह तिरंगे की गरिमा व सम्मान को बनाए रखते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें