विकासनगर। द इंडियन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि देश के भविष्य रूपी छात्र-छात्राओं को समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाना चाहिए। उन्होंने देश प्रथम सदैव प्रथम, वंदे मातरम और जय हिंद के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छह नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि, इस दिन जापान ने अखंड भारत के अंतर्गत अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भारत को सौंपा था। उन्होंने आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया। इस अवसर पर अभियान के जनपद के निदेशक डॉ. रविंद्र सैनी, भारत रक्षा मंच के प्रदेश संगठन मंत्री रघुनाथ सिंह भी मौजूद रहे। संवाद