फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संगोष्टी में 8 विद्यालयों के छात्रों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में विश्व वास्तुकला दिवस और विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर सोमवार को आवास एक मानवाधिकार है, सभी के लिए पर्याप्त आवास विषय पर संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में महामाया बालिका इंटर कॉलेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, मयूर स्कूल, जयंत स्कूल, जेबीएम ग्लोबल स्कूल और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल्स सहित 8 विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। पैनल चर्चा के दौरान स्पेस डिजाइनर्स इंटरनेशनल के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट डॉ विशाल मित्तल ने कहा कि आर्किटेक्ट्स को किसी भी परियोजना की योजना बनाते समय उपयोगकर्ताओं की वास्तविक आवश्यकताओं को केंद्र में रखना चाहिए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के अर्बन यूथ यूनिट के हेड आर्किटेक्ट लवलेश शर्मा ने कहा कि घर प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है और इसलिए यह समाज के सभी वर्गों के लिए किफायती, सुलभ और आसानी से उपलब्ध होना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें