फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल में झूमे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज में नौैवें इंडिया इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के सहयोग से किया गया। विद्यार्थियों ने बैंड के साथ मिलकर गानों और धुनों पर जमकर नृत्य किया। माल्टा के कांतेरा म्यूजिक बैंड की धुन पर छात्र झूम उठे। इस आयोजन में भारत में माल्टा के राजदूत रुबेन गौसी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के जीवन में उत्साह भर देते हैं। जीएल बजाज के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि माल्टा के कांतेरा बैंड की मेजबानी ने न केवल छात्रों का मनोरंजन किया, बल्कि उन्हें यह भी सिखाया कि कला, एकता और सांस्कृतिक विविधता का महत्व कितना गहरा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें