ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान पर चल रहे मानसून कप सीजन एक के लीग मैच में मॉनक्स ने थंडर वॉल्व्स क्रिकेट क्लब को 36 रन से पराजित किया। 60 रन की पारी खेलने वाले निखिल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मॉनक्स ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 163 रन बनाए। कार्तिक राजगोपाल ने 43 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से श्याम दुबे और वैभव मिश्रा ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर वॉल्व्स क्लब की टीम छह विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी। मॉनक्स की ओर से बिली ने दो विकेट हासिल किए।