फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्कूल में मर्ज करने के आदेश के विरोध में छात्राओं ने स्कूल पर जड़ा ताला।

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिला शिक्षा विभाग के आदेश पर बालिका स्कूल की 11वीं और 12 वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की छात्राओं को बाल स्कूल में भेजने के विरोध में बृहस्पतिवार को छात्राओं ने बालिका स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत मजोका ने वहां पहुंचकर छात्राओं को समझाकर ताला खुलवा दिया। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं जिला उपायुक्त के आदेशों का हवाला देते हुए छात्राओं को भरोसा दिया कि आगामी निर्देशों तक छात्राओं को बालिका स्कूल में ही पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने नूंह जिला शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर आदेश दिए कि जिन विद्यालयों में 11वीं और 12वीं कक्षा में विज्ञान संकाय की छात्राओं की संख्या 30 से कम है उन्हें नजदीकी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल में भेजा जाए। बुधवार क ो विभागीय अधिकारियों ने छात्राओं को दूसरे विद्यालय में जाने को जैसे ही कहा तो इससे छात्राएं नाराज हो गई। छात्राओं ने बुधवार के दिन सामाजिक संगठन मेवात विकास सभा के नेतृत्व में एक ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें