कला उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
नूंह। जिला सचिवालय परिसर में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में चल रहे राज्य स्तरीय ऑनलाइन कला उत्सव प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों के दर्जनों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना संयोजक डॉ. अब्दुल रहमान ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में जरूर हिस्सा लेना चाहिए, जिससे उनकी प्रतिभा निखर सके। बुधवार को लड़कों के ग्रुप में गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उच्च विद्यालय नगीना के शहबाज ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों की नृत्य प्रतियोगिता में कलवाड़ी स्कूल से तन्नू ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा खिलौने बनाने में रितु प्रथम, टू डी पेंटिंग में नगीना स्कूल के राहुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर सरोज दहिया उप जिला शिक्षा अधिकारी, एपीसी टीम से हरीश यादव, राजेश यादव, अभिषेक, डॉ. शीतल, संगीत अध्यापक घनश्याम, ललित धीमान लेखा अधिकारी, रोहताश बीआरपी, दयाराम जेई, मनीष आदि मौजूद रहे।