फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में कार्य करते हैं उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के हित में कार्य करते हैं उपमुख्यमंत्री
विज्ञापन

नूंह। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला स्पष्ट कर चुके हैं कि चौधरी देवीलाल किसानों की आवाज थे और वे कहते थे कि किसानों की आवाज तभी सुनी जा सकती है कि जब किसानों की हिस्सेदारी सरकार में हो। आज उपमुख्यमंत्री इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री किसानों के हित के लिए कार्य करते हैं। उनकी पहले भी और अब भी केंद्र के नेताओं से बातचीत निरंतर जारी है। हमारी अपील है कि किसान यूनियन नेता आपस में सहमति बनाएं और केंद्र के नेताओं से बात करें। सहमति जरूर बन जाएगी। यह बातें जजपा के प्रदेश प्रवक्ता योगेश हिलालपुरिया ने कहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला ऐेसा राज्य है, जिसने 6 फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदा। बाजरे को बाजार से 700 रुपये अधिक दाम पर खरीदा। धान की 56 लाख मीट्रिक टन खरीद समर्थन मूल्य पर हुई। पंजाब के किसान प्रदेश सरकार की खराब व्यवस्था से नाराज हैं। इसलिए आंदोलन कर रहे हैं। विपक्षी भी अपने बयानों से किसानों को उग्र कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार से बात की है। केंद्र सरकार लिखित में एमएसपी की गारंटी देने को तैयार है। यह किसानों की जीत है। जिला प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन ने बताया कि जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सबसे पहले एमएसपी को लिखित में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया था। आज केंद्र सरकार इसके लिए तैयार भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें