फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने से छात्राएं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। मेवात मॉडल स्कूलों की छात्राओं को बस की सुविधा नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं को कागजी कार्यवाही के लिए स्कूल जाना पड़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों ने मेवात मॉडल स्कूल सोसाइटी से बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई बोर्ड के 8 मेवात मॉडल स्कूलों में बसों के माध्यम से छात्राएं स्कूल जाती थी, लेकिन फिलहाल बसें नहीं चल रही हैं। अभिभावक समीर खान, जाहिद हुसैन, नसरू, फूल कुमार, नसीबन, बानो, परवेज खान समेत अन्य अभिभावकों ने बताया कि बस के अभाव में छात्राओं को परेशानी हो रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखकर छात्राओं को स्कूल भेजा जाता था, लेकिन कोविड-19 के कारण बसों को शुरू नहीं किया गया है।
स्कूल के प्राचार्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट ने बस चलाने का आदेश नहीं दिया है। उच्चाधिकारियों के आदेश मिलते ही स्कूल बस शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें