फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों ने हैंडलूम केंद्र में सीखी परंपरागत बुनाई की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर के विद्यार्थियों ने विकसित भारत बिल्डथॉन कार्यक्रम के अंतर्गत हैंडलूम बुनाई केंद्र का शैक्षणिक दौरा किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को भारतीय परंपरागत बुनाई कला से परिचित कराना और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में नवाचार की भूमिका को समझाना था। छात्रों ने बुनाई की विभिन्न पारंपरिक तकनीकों को नजदीक से देखा और सीखा कि कैसे धागों के चयन, रंगाई और करघे पर बुनाई की प्रक्रिया होती है। विद्यालय प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा व प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें