फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पड़ोसी पर शराब पिलाकर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अल्फा सेक्टर निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर उसके बेटे को ड्रग्स और शराब पिलाकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। अरविंद कुमार का कहना है कि उनके पड़ोसी जगदानंद पटले ने अपने घर में पीजी खोल रखा है। जगदानंद पटले और उसके दोनों बेटे शिवम व सत्यम उनके पुत्र को बुलाकर शराब और ड्रग्स देते हैं। इसके अलावा वह उसके साथ मारपीट करते हैं। घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है। पिता-पुत्र लगातार उनके बेटे को फोन कर गालियां देते हैं और अपने घर बुलाने का दबाव बनाते हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें