ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स के 11वें स्थापना दिवस पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के चिकित्सा विभाग के मुख्य सचिव अमित कुमार घोष रहे। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में सेवा, समर्पण और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि पीजीआईसीएच के निदेशक डॉ. एके सिंह, विशेष अतिथि पीजीआईसीएच डीन डॉ. डीके सिंह, डीआईजी अजय कुमार पांडे समेत डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. समीक्षा खानुजा आदि मौजूद रहे।