फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हार्न बजाने पर कार सवार युवकों पर हमला, पिटाई से सिर में फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-दबंगों ने बेसबॉल बैट-हॉकी से कार तोड़ी और कार सवार युवकों को पीटा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के बाहर हार्न बजाने को लेकर दबंगों ने कार सवार युवकों की बेसबॉल बैट-हॉकी डंडों से मारपीट कर कार में तोड़फोड़ की। पिटाई से एक युवक के सिर में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं बिसरख कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

आम्रपाली लेजर पार्क में रहने वाले आयुष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब 1 बजे वह अपने साथी वेदांत, आयुष, श्वेता और निशा के साथ डिनर के लिए सोसाइटी से बाहर जा रहे थे। सोसाइटी गेट के पास एक कार बीच रास्ते में खड़ी थी। मार्ग खाली कराने के लिए हार्न बजाया तो कार सवार अनिश और शाहरुख नामक व्यक्तियों ने इसे लेकर आपत्ति जताई और उनकी कार का पीछा कर बाहर रोक लिया। कुछ ही देर में फिरोज नामक मौके पर पहुंचा। तीनों बेसबॉल बैट और हॉकी डंडों से लैस थे। हमलावरों ने उनकी क्रेटा कार पर डंडों से वार कर शीशे व बॉडी को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मारपीट में वेदांत घायल होने के बाद मौके पर ही बेहोश हो गया। किसी तरह साथियों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी और उसे ग्रेनो वेस्ट स्थित पहले यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मणिपाल अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें