नोएडा। गांधी स्मारक विद्यालय इंटर कॉलेज के 6 से 12 वीं तक के करीब 600 छात्र-छात्राओं को बैग, कॉपी, पेन, ज्योमेट्री बॉक्स सहित जरूरी शैक्षिक सामग्री दी गई। बैग और कॉपी पाकर छात्रों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। यह कार्यक्रम होप फाउंडेशन व गोदरा की ओर से किया गया। प्रिंसिपल हेमेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के सामाजिक प्रयास लगातार किए जाते रहेंगे। ब्यूरो