ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित अधिवक्ता हरि प्रसाद मिश्रा का आरोप है कि फरीदाबाद निवासी किशन लाल शर्मा, रामजी भाई और दिल्ली निवासी जय प्रकाश कुमार के साथ प्लॉट खरीदने के लिए 16 लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। आरोप है कि पांच जनवरी को किशन लाल शर्मा और रामजी भाई सूरजपुर कोर्ट आए थे। इसी दौरान रुपये मांगने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि जांच शुरू है। ब्यूरो