रबूपुरा। डालचंद शर्मा मिथलेश देवी ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में मंगलवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त मेधावियों का सम्मान किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति ने सभी सफल छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। कॉलेज की प्रबंधक ईशनो कुमार शर्मा ने बताया कि हाई स्कूल में नितिन भाटी ने 92,82% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। वहीं सुमित मीणा ने 91% और तनिष्क ने 90.5% और अंशु ने 86.8% प्रतिशत और पीयूष मलिक ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य विशन शर्मा, ईश्वनो शर्मा और शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।