दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के तीन दिन बाद मृतक के पिता ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिसाहड़ा गांव निवासी रामगोपाल का बेटा धर्मेंद्र 25 अप्रैल को वेयरहाउस में खाना देकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अशोक नर्सरी के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही धर्मेंद्र ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद