सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस करती छात्राएं
- फोटो : Mewat
छात्रों ने की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल
नूंह। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां इन दिनों जोरों से चल रही हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रथम रिहर्सल आयोजित की गई। कार्यक्रम में पुन्हाना के राजकीय कन्या महाविद्यालय, नगीना राजकीय महाविद्यालय, राजकीय हरद्वारी लाल महाविद्यालय तावडू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अड़बर, इंडरी, हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह और मेवात पब्लिक हाईस्कूल सहित दर्जनों विद्यालयों ने हिस्सा लिया। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस मौके पर सरदार गुरमुख सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सरदार जीएस मलिक, मंच संचालक प्राध्यापक अशरफ मेवाती, अड़बर स्कूल के प्रधानाचार्य विजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।