फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों कानून वापस होने के बाद ही लौटेंगे घर

विज्ञापन
अन्य प्रदेशों के किसान मेवात धरने पर पहुंचे किसान नेता - फोटो : Mewat
विज्ञापन
तीनों कानून वापस होने के बाद ही लौटेंगे घर
विज्ञापन

पुन्हाना। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मेवात में राजस्थान-हरियाणा सीमा के निकट गांव सुनहेड़ा बॉर्डर पर सैकड़ों किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरनेे को समर्थन देने शुक्रवार को बाबा जोगा सिंह तरनतारन पंजाब, बाबा देवेंद्र सिंह खंडूर साहिब पंजाब, बाबा गुरुप्रीत सिंह ग्वालियर, संगत टीवी इंग्लैंड के पत्रकार रणधीर सिंह सहित कई प्रमुख किसान नेता पहुंचे। किसानों ने कहा कि तीनों कानून वापस होने पर ही घर लौटेंगे। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि भले ही सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कानूनों पर स्टे लगाकर चार सदस्यीय कमेटी बना दी हो पर किसान कानून रद्द होने तक धरने पर बैठे रहेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि जो कमेटी बनी है, उससे इंसाफ मिलना मुश्किल है। क्योंकि, कमेटी के सदस्य पहले ही कानूनों पर समर्थन जता चुके हैं। किसान सड़क के नजदीक ही टेंट लगाकर धरने पर बैठे हैं। इस कारण जुरहेड़ा-पुन्हाना रोड पर वाहनों का आवागमन जारी रहा। मेवात के धरना स्थल पर आए दिन किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, मेवात प्रशासन ने भी बॉर्डर पर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें