ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित अन्नपूर्णा हॉस्टल में 3000 से अधिक छात्रों ने होली पर्व मनाया। सभी ने मिलकर डांस किया, संगीत का आनंद लिया और कई तरह की गतिविधियों में भाग लिया। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि छात्रों को एक-दूसरे से मिलने और दोबारा जुड़ने का मौका मिला। चेयरपर्सन कुंवर गौरव गिरी ने कहा कि उन्हें छात्रों को एक बड़े परिवार की तरह साथ में त्योहार मनाते देखकर बहुत अच्छा लगा। ब्यूरो