फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेल दिवस ‘हैप्पथॉन 2026’ आयोजित किया गया। इसमें नर्सरी से दूसरी तक के नन्हे विद्यार्थियों ने रेस और अन्य खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में अभिभावकों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया और कई पुरस्कार भी जीते।