फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रों ने राष्ट्रपति भवन में मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित प्रोमिनेंस वर्ल्ड स्कूल के चार छात्रों ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बाल दिवस मनाया। विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. मृणालिनी तथा डायरेक्टर मणि कुमार के साथ छात्र राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति ने बच्चों को उपहार प्रदान करते हुए कहा कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और इसलिए उनका जागरूक, जिम्मेदार और मेहनती होना अनिवार्य है। उन्होंने छात्रों से कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक बनें, दूसरों का सम्मान करें, मेहनत करें और कभी हार न मानें। इस अवसर पर अद्विका राय, अनन्या, दिव्यांश और दिव्यांक शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें