ग्रेटर नोएडा। बाल दिवस के उपलक्ष्य में गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार को नन्हक फाउंडेशन के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कविता, गीत एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों ने कला प्रतियोगिता और गायन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक निदेशक उद्यान बुद्ध विलास ने कहा कि बाल दिवस हमें यह संकल्प दिलाता है, कि हम हर बच्चे को सुरक्षित, खुशहाल और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करें। इस मौके पर नन्हक फाउंडेशन की निदेशिका साधना सिन्हा, प्रियंका मिश्रा, आनंद मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, आराधना वर्मा आदि उपस्थित रहीं। ब्यूरो