फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोबोट और ड्रोन के साथ पहुंचे छात्र

Sun, 22 Nov 2026 07:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय रोबोटिक्स चैंपियनशिप में देशभर से आई छात्र टीमों ने अपने बनाए रोबोट और ड्रोन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुमोबॉट, मेज सॉल्वर, रोबोरेस और एफपीवी ड्रोन जैसी श्रेणियों में मुकाबले हुए। आयोजन का उद्घाटन डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक प्रो. हरिबाबू श्रीवास्तव ने किया। विश्वविद्यालय के सीईओ डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने कहा कि भारत को ऐसे इंजीनियरों की जरूरत है, जो उन्नत तकनीकी प्रणालियों का इस्तेमाल करने के साथ उनका निर्माण भी कर सकें। प्रो. हरि बाबू श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों से शुरुआत करनी चाहिए और असफलता से घबराने के बजाय उससे सीखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें