बिलासपुर (संवाद)। तालड़ा स्थित ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए मुकाबले में रामपुर माजरा ने लीजेंड डॉमिनेटर को 31 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रामपुर माजरा की टीम ने आठ विकेट खोकर 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंड डॉमिनेटर की टीम आठ विकेट खोकर 192 रन बना सकी। टीम की ओर से आशीष डागर ने 62 और राम कुमार नागर ने 39 रन बनाए। रामपुर माजरा ने 31 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुकाबले में 40 गेंदों पर 97 रन बनाने वाले भानु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।