फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीए और बीकॉम में छात्रों की रुचि ज्यादा, बीएससी से मुंह फेर रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


बीकॉम की 50 प्रतिशत से अधिक सीटें भरीं, बीएससी में 35 फीसदी दाखिला
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो गई। छात्रों ने सबसे ज्यादा रुचि बीए और बीकॉम में दिखाई। करीब 200 छात्रों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आया था।
महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार, बीए में सबसे ज्यादा 150 दाखिले हुए। बीए में कुल सीटों की संख्या 380 है। इसके अलावा बीकॉम में 50 प्रतिशत से अधिक सीटें भर गई हैं। कुल 130 सीटों में से 80 पर एडमिशन हुए हैं। बीएससी की 120 सीटों में से 42 ही भर पाई हैं। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय जल्द ही तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए घोषणा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी में बायो लेने वाले सबसे अधिक
संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार, बीएससी में एडमिशन लेने वालों में सबसे ज्यादा बायो विषय लेने वाले है। गणित दूसरे नंबर पर तो वहीं कंप्यूटर साइंस को सबसे कम छात्रों ने चुना। बायो की सीट पर 17, गणित में 15 और कंप्यूटर साइंस में नौ दाखिले हुए हैं।
विषय-सीट-आवेदन-प्रवेश
बीए-380 - 950 - 150

बीएससी-120 -160 -42

बीकाम-130 - 250 - 80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें