प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे छात्र नेता को किया नजरबंद
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने जा रहे समाजवादी छात्र सभा के कार्यकत्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। समाजवादी छात्र सभा पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहित नागर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दिल्ली में जाने की बात शुक्रवार को की थी। जनपद में किसी प्रकार की कोई आदोंलन न हो। इसके पहले ही बादलपुर कोतवाली पुलिस ने धूममानिकपुर पहुंच कर मोहित नाागर को सुबह ही नजरबंद कर दिया। मोहित नागर ने बताया कि वह पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि 12 जून को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में वह शामिल होंगे। ब्यूरो