सेक्टर-96 प्राधिकरण दफ्तर में 90 लाख रुपये से लगेंगे कैमरे
नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के किनारे सेक्टर-96 में बन रहे नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन में अत्याधुनिक कैमरे लगेंगे। आम लोगों की सुरक्षा-निगरानी व सतर्कता के लिए लगने वाले इन कैमरों को लगवाने व निगरानी केंद्र बनाने में करीब 90 लाख रुपये का खर्च अनुमानित है। प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह ने बताया कि प्रशासनिक भवन के निर्माण का काम पूरा हो गया है। आधिकारिक स्तर पर भवन के लोकार्पण की तारीख जल्द तय की जाएगी। कैमरे समेत जो अन्य काम होने हैं उनको भी समय से पूरा करवाया जाएगा। ब्यूरो