फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादुपुर गांव के खेतों पर लगी नलकूपों से पांच मोटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली जारचा क्षेत्र के दादूपुर गांव से रात्रि में खेतों पर अलग-अलग जगहों पर लगी नलकूपों की पांच बिजली मोटर चोरी कर ली गई। किसानों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। जारचा कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी बिजेंद्र चौहान ने बताया कि मंगलवार रात्रि में खेतों पर नलकूप को चलाने के लिए बिजली की मोटर लगी थी। आसपास के पांच नलकूप से चोर मोटर चोरी कर ले गए। पीड़ित श्रीपाल, राधे, कुंवरपाल, रामपाल, राजेंद्र दादूपुर गांव के ही रहने वाले हैं। अल्ट्रा टेक पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार का कहना कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें