फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फोन पर बात करते हुए 18वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर बात करते हुए 18वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत
विज्ञापन


सूरजपुर में ओसिस हाइट्स सोसाइटी में हुई घटना, कई दिनों से तनाव में था
मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन

माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र स्थित ओसिस हाइट्स सोसाइटी में मंगलवार दोपहर में मोबाइल पर बात करते समय 18वीं मंजिल से गिरकर पॉलीटेक्निक छात्र अभिनय सिंह (20) की मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के बिंदु से भी जांच कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। माना जा रहा है कि छत पर संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है।
मूल रूप से हरदोई निवासी अभिनय नॉलेज पार्क के एक्यूरेट कॉलेज में पढ़ता था। वह नोेएडा सेक्टर-45 सदरपुर में रहता था। सोमवार रात को अभिनय दोस्तों के साथ सोसाइटी में रहने वाले दोस्त के पास आया था। उसके साथियों ने बताया कि सभी दोस्त फ्लैट में थे। यहां पर मोबाइल पर नेटवर्क नहीं आ रहा था। मोबाइल पर बात करने के लिए अभिनय 18वीं मंजिल की छत पर चला गया और बात करते-करते वह गिर गया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के बाद स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने आत्महत्या की है या फिर पैर फिसलने से गिरा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दोस्तों ने बताया कि अभिनय कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-



जलपुरा में वार्ड बॉय ने जान दी



ग्रेटर नोएडा। गांव जलपुरा में निजी अस्पताल में काम करने वाले वार्ड बॉय आकाश सैनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कारणों से वह कुछ दिनों से तनाव में था। उसका विवाह भी नहीं हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें