फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोस्त के संग नहाने गया बीए का छात्र तालाब में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के संग नहाने गया छात्र तालाब में डूबा
विज्ञापन

कबड्डी खेलने के बाद नहाने गया था, तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कबड्डी खेलने के बाद खेड़ी गांव निवासी बीए अंतिम वर्ष का छात्र प्रशांत तोंगड़ और शिवम बृहस्पतिवार को तालाब में नहाने पहुंचे। इस दौरान प्रशांत डूबने लगा। शिवम ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शिवम के शोर मचाने पर ग्रामीण और बाद में परिजन पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन वह देर तक नहीं पहुंचे। हालांकि देर रात स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम युवक की तलाश में जुट गई।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशांत अपने दोस्त शिवम के साथ बृहस्पतिवार को गांव में ही अन्य युवकों के साथ कबड्डी खेलने गया था। कबड्डी खेलने के बाद दोनों तालाब में नहाने चले गए। नहाते वक्त अचानक प्रशांत डूबने लगा तो शिवम ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। शिवम ने ग्रामीणों का बताया कि उसने प्रशांत को डूबने से बचाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान वह भी डूबने लगा और किसी तरह बाहर निकल आया। ग्रामीणों ने भी प्रशांत को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे नहीं खोज पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्राधिकरण के ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि ग्रेनो प्राधिकरण ठेकेदार से सफाई तालाब की का काम कर रहा है। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। इसके अलावा युवकों को तालाब में नहाने से रोकने का भी कोई प्रयास नहीं किया गया। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद गोताखोरों की टीम भी काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि एसडीआरएफ टीम देर रात तक प्रशांत की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें