फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन ने छात्र का सिर हेलमेट समेत कुचला, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय जा रहे छात्र की गई जान
विज्ञापन

-बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन की नहीं हो पाई पहचान, पुलिस तलाश में लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के नजदीक 60 मीटर रोड पर रविवार सुबह हादसे में गलगोटिया विवि के छात्र की मौत हो गई। हादसे के वक्त छात्र ने हेलमेट पहना था लेकिन अज्ञात वाहन ने उसका सिर हेलमेट समेत पूरी तरह कुचल दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से जेवर के डुढेरा गांव का रहने वाला विवेक भूनना गांव निवासी रिश्तेदार के यहां रह रह रहा था। वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह सुबह बाइक से यूनिवर्सिटी की ओर आ रहा था। सलारपुर अंडरपास के नजदीक 60 मीटर रोड पर एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन उसके ऊपर से ही गुजर गया। इस दौरान हेलमेट समेत छात्र को भी कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे में मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले ही उनका परिवार राजस्थान से गांव लौटा है। उसे पढ़ाई करने के लिए कुछ दिन पहले ही नई बाइक दिलाई थी। वह घर का इकलौता बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें