नोएडा। कोठारी इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैप्टन (सेवानिवृत्त) सुरेंद्र पाल चौधरी और प्रधानाचार्या निधि तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज व सैश प्रदान कर शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, सेवा-भाव और नैतिक मूल्यों के साथ दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन विद्यालय-गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टी डॉ. अविनाश गुप्ता, ब्रिज एवं आई.बी. प्रमुख गीतांजलि दीवान, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। ब्यूरो