दोपहर करीब 12 बजे छात्रा अचानक कॉलेज की ऊपरी मंजिल की बालकनी पर चढ़ गई और कूदने का प्रयास करने लगी। वहां मौजूद अन्य छात्रों और स्टाफ ने हिम्मत दिखाते हुए काफी समझाया-बुझाया। एक छात्र और अन्य स्टाफ ने ही छात्र को पीछे से पकड़ने के बाद अंदर घसीटा और उसे सुरक्षित उतारा।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। नॉलेज पार्क थाना पुलिस के अनुसार छात्रा पैसों के लेन-देन को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। समय रहते कॉलेज प्रबंधन और परिजनों ने समझाकर उसे शांत किया। फिलहाल छात्रा सुरक्षित है और उसकी काउंसलिंग की गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही जांच की जाएगी।