ग्रेटर नोएडा। शहर के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के वार्षिक उत्सव में एक मंच पर जुटे। निजी अस्पताल के सभागार में आयोजित समारोह में सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना की झलक देखने को मिली। समिति अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने कहा कि संस्था मेट्रो, शिक्षा, सड़क, स्वच्छ पानी, यातायात, सुरक्षा, महिला सुरक्षा और पर्यावरण जैसे मुद्दों को लगातार उठाती रही है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए सभी संगठनों और नागरिकों को मिलकर प्रयास करना होगा। सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा कि आगे भी नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर समिति अपनी आवाज और मजबूत करेगी। कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, शूटर संगीता सिंह, रंजन तोमर, राहुल यादव, मीनाक्षी त्यागी, सचिन गुप्ता, सरिता सिंह, गिरिश शुक्ला, सिद्धार्थ शुक्ला, सिम्मी और ध्रुवी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो