फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर के बाहर खड़ी कार चोरी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-121 स्थित ओम साईं सिटी में एक कार चोरी हो गई। पीड़ित वाहन मालिक जयप्रकाश ने थाना फेज-3 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में जयप्रकाश ने बताया कि वह सेक्टर-121 स्थित ओम साईं सिटी में रहते हैं। उनका आरोप है कि शुक्रवार को घर के सामने गली में अपनी कार खड़ा किया था। अगले दिन शनिवार की सुबह उनकी कार वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने पर जब कार का कोई सुराग नहीं मिला तो पीड़ित ने फेज-3 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें