फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खो-खो में छात्राओं का दमदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-सेंट जोसफ विद्यालय में 12 स्कूलों की 270 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, आज होंगे बालक वर्ग में मुकाबले
-प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसफ विद्यालय में बृहस्पतिवार से गाजियाबाद क्षेत्र के बालिका वर्ग में दो दिवसीय क्षेत्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नोएडा और दिल्ली के 12 विद्यालयों के लगभग 270 छात्राओं ने भाग लिया। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी ने किया। खेल विभाग के सदस्य मनीष तिवारी, एकता खन्ना, संगीता राठी, सृजन कुमारी, त्रिमोहन कुमार आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
अंडर-14 वर्ग में सेंट जोसफ विद्यालय, होली एंगल शालीमार गार्डन, सेंट पॉल्स अकादमी, होली चाइल्ड विद्यालय, माउंट कैरेमल विद्यालय, सेंट मैरी विद्यालय और सेंट टेरेसा विद्यालय ने जीत हासिल की। अंडर-17 वर्ग में होली एंगल विद्यालय, होली चाइल्ड विद्यालय और माउंट कैरेमल विद्यालय और अंडर-19 वर्ग में सेंट जोसफ विद्यालय और जीसस एंड मैरी विद्यालय का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन करके प्रत्येक आयु वर्ग की क्षेत्रीय टीम बनाई जाएगी। ये टीमें जुलाई में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसका आयोजन ग्रेटर नोएडा के जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट विद्यालय में किया जाएगा। आज बालक वर्ग में मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें