माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रीन टैक्स को दोगुना करने के सरकार के फैसले के खिलाफ बृहस्पतिवार को नोएडा ट्रांसपोर्ट ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ट्रांसपोर्ट नगर में हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने कहा कि ग्रीन टैक्स को 1600 रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये करना ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है। संगठन ने कहा कि जिन वाहनों को वर्तमान में ग्रीन टैक्स में छूट दी जा रही है, उन पर भी समान रूप से नियम लागू किए जाएं, ताकि सबके साथ समान व्यवहार हो सके। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष सतपाल भाटी, उपाध्यक्ष चौधरी शिवकुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर एनसीआर में ट्रांसपोर्टरों ने सांकेतिक हड़ताल की थी। सुबह से दिल्ली आने वाले वाहनों को रोका गयाष ट्रकों से लेकर कैब आदि का संचालन सामान्य तरीके से होता रहा।
ग्रेटर नोएडा में नहीं दिखा असर
ग्रेटर नोएडा। बृहस्पतिवार को हुई ट्रांसपोर्टरों की इस हड़ताल का ग्रेटर नोएडा में खासा असर नहीं दिखा। बड़े-बडे़ ट्रांसपोर्टरों ने सामान्य तरीके से ट्रकों का संचालन किया। हरियाणा और दिल्ली की तरफ से आने वाले मालवाहक ट्रक नहीं आ सके। हालांकि इसका असर भी नहीं हुआ। ब्यूरो