फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेसहारा कुत्तों की समस्या पर सख्ती, नया मॉडल जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
-विकास मंत्री कपिल की पहल पर सख्त निगरानी के लिए रोडमैप तैयार
विज्ञापन

-एबीसी केंद्रों में होगा सुधार, नसबंदी के आंकड़ों पर सवाल
-पूर्व सांसद मेनका गांधी समेत कई एनजीओ ने दिए सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में बेसहारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली सचिवालय में एक अहम बैठक की। पूर्व सांसद मेनका गांधी समेत कई एनजीओ और अधिकारी इसमें शामिल रहे। इस अवसर पर नसबंदी, टीकाकरण और पशु कल्याण के लिए नई योजना और सख्त निगरानी का रोडमैप तैयार किया गया।
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने दिल्ली में बेसहारा कुत्तों की समस्या पर गंभीर चर्चा की। बैठक में मेनका गांधी ने अपने अनुभव साझा किए और पशु कल्याण के लिए ठोस सुझाव दिए। कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में नसबंदी के आंकड़े संदिग्ध हैं, अगर ये सही होते तो समस्या इतनी बड़ी न होती। उन्होंने एबीसी केंद्रों में सुधार, साफ-सफाई और क्वारंटाइन के लिए अलग केनेल्स (पशु बाड़े) बढ़ाने का सुझाव दिया। बैठक में एक केंद्रीकृत पशु हेल्पलाइन शुरू करने, फीडिंग स्पॉट चिन्हित करने और कचरा निस्तारण के नियम तय करने की बात हुई। नसबंदी और टीकाकरण की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए पशु चिकित्सकों और स्टाफ के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया। कैनाइन डिस्टेंपर और पाव्रोवायरस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें