फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीएम में मेंटेनेंस बकायेदारों पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लोटस विला सोसाइटी में आरडब्ल्यूए की दूसरी जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) आयोजित की गई। बैठक में मेंटेनेंस बकाया, सोसाइटी के विकास कार्यों और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने कहा कि दिवाली के बाद भी जिन फ्लैटों का मेंटेनेंस बकाया रहेगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरडब्ल्यूए के प्रयासों से कई निवासियों ने वर्षों से लंबित मेंटेनेंस का भुगतान शुरू कर दिया है। सचिव दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि सोसाइटी में विकास कार्यों और पारदर्शी प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है। निवासियों से समय पर मेंटेनेंस जमा करने की अपील की गई। इसके साथ ही आने वाले समय में सोसाइटी में कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना भी साझा की गई। जीबीएम में निवासियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें