ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सुत्याना, पतवाड़ी समेत करीब आधा दर्जन गांवों की सड़कें दिवाली से पहले रोशन होंगी। सीईओ रवि कुमार एनजी के आदेश पर यहां स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इस काम पर करीब 3.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी सप्ताह एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर लाइट लगाई जाएंगी।