फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लैप्रोस्कोपिक तकनीक से 12 सेमी के लिवर ट्यूमर की सफल सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के डॉक्टरों ने 73 वर्षीय मरीज के लिवर से क्रिकेट बॉल से बड़े 10 से 12 सेंटीमीटर साइज के कैंसरयुक्त ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की। मरीज को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियां थीं। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. मनोज गुप्ता और उनकी टीम ने पूरी तरह लैप्रोस्कोपिक तकनीक से ऑपरेशन कर लिवर का दाहिना हिस्सा निकाला। आगरा निवासी मनोहर सिंह को करीब नौ महीने से पेट में दर्द था। जांच में उनके लिवर के दाहिने हिस्से में बड़ा ट्यूमर मिला। आधुनिक तकनीक के उपयोग से करीब छह से सात घंटे चले ऑपरेशन में नाममात्र की ब्लीडिंग हुई। जांच में ट्यूमर के किनारे कैंसर-मुक्त पाए गए। मरीज को दो दिन आईसीयू में रखा गया और बाद में उनकी हालत में सुधार हुआ। अस्पताल के अनुसार, यह क्षेत्र में अपनी तरह की पहली सर्जरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें