यमुना सिटी (संवाद)। सेक्टर-22डी सोसाइटी में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। निवासियों के अनुसार, कई बार शिकायत के बावजूद प्राधिकरण ने समस्या का समाधान नहीं किया। अंधेरे में आवागमन मुश्किल होने के साथ जहरीले कीड़े-मकोड़ों का डर भी बना रहता है। बच्चों को भी बाहर निकलने में परेशानी होती है। निवासियों ने प्राधिकरण से बंद लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की है।